रजलानी- शिवनाथनगर में कई महत्वपूर्ण सौगातें समर्पित की
रजलानी- शिवनाथनगर में कई महत्वपूर्ण सौगातें समर्पित की है जो इस प्रकार है
रजलानी-
1. घर घर नल योजना* में 4 करोड़ की लागत से 54 किमी पाईप लाईन बिछाकर पानी की समस्या से दिलाई निजात।
2. उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत।
3. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 11 पदों की दिलाई स्वीकृति।
4. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाया।
5. रजलानी से शिवनगर तक डामर सड़क व सीसी की सौगात।
6. रजलानी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की स्वीकृति।
7. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए करवाई 50 लाख की घोषणाएँ (35 लाख से हॉल व कमरे निर्माण, 10 लाख से विद्यालय मरम्मत, 5 लाख से टीनशेड निर्माण)।
8. प्रशासन गाँवों के संग अभियान में सर्वाधिक पट्टे वितरण व अन्य कामकाजों में रजलानी ने हासिल किया जिले में प्रथम स्थान।
9. पशुओं के लिए 36 लाख रुपये की लागत से राजकीय पशु चिकित्सालय की दिलाई सुविधा।
10. गाँव में सुचारू आवागमन हेतु राज्य राजमार्ग 145 की स्वीकृति करवाकर राज्य सरकार से बजट जारी जिसका कार्य प्रगति पर है।
11. आयावाला नाडा में ट्यूबवेल खुदवाकर पानी की समस्या से दिलाई निजात।
12. रजलानी के विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 10वीं व 12वीं के बोर्ड सेंटर रजलानी राउमावि में खुलवाया।
13. लंपी स्किन बीमारी से गायों के बचाव के लिए निजी कोष से दवाई व मृत पशुओं को दफनाने की व्यवस्था करवाई।
14. विभिन्न मार्गों के सुधार हेतु ग्रेवल डलवाई।
15. गाँव की गलियों में सीसी व नालियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
16. सुकन्या समृद्धि योजना, योग शिविर व ग्रामीण ओलिंपिक खेलों का सफल आयोजन करवाने में अहम भूमिका निभाई।
17. रिड़मलजी की ढाणी में श्मशान भूमि का आवंटन।
18. गाँव की करीब 100 बीघा जमीन को करवाया आबादी भूमि घोषित।
19. रजलानी में जरूरतमंद जगहों पर 5 विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करवाए।
20. निजी कोष से राउमावि में फर्नीचर भेंट किए।
21. दो प्राथमिक विद्यालयों में खेल मैदान का आंवटन करवाया।
22. कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु शत प्रतिशत टीकाकरण।
23. मिशन कायाकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने हेतु जारी की मुहिम।
24. रजलानी व शिवनाथनगर में महिला स्वयं सहायता समूह का करवाया गठन।
25. चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा शिविर का करवाया आयोजन।
26. सरकारी विद्यालयों व भवनों का रंगरोगन करवाकर स्लोगन व चित्रकारी करवाई।
27. स्वच्छ रजलानी अभियान के तहत विभिन्न त्योहारों पर गांव के बस स्टैण्ड व गलियों में साफ सफाई करवाने की पहल।
28. हरित रजलानी मुहिम के तहत वर्षा ऋतु में सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करवाने का कार्य जारी।
29. शिक्षित रजलानी अभियान को आगे बढ़ाते हुए सरकारी विद्यालय में खाली पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति करवाई।
30. नरेगा में मजदूरों को अब तक का सर्वाधिक दिलवाया भुगतान।
31. कोरोना महामारी में संपूर्ण गांव व ढाणियों में सैनेटाइजर करवाया।
32. निशुल्क मास्क का वितरण किया।
33. कोरोना काल में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुँचाई।
34. गौशालाओं की दशा सुधारने हेतु लगातार प्रयासरत।
35. *बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा* उपलब्ध करवाई।
36. कई कंपनियों, बैंकों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करके सरकारी भवनों में कार्य करवाया।
37. शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, राजस्व, पंचायतीराज व कृषि जैसे विभिन्न विभागों में कर्मचारियों को पाबंद कर लचर व्यवस्था को सुधार करवाया।
38. कोविड19 से क्षेत्रवासियों को बचाने हेतु निजी कोष से *ओक्सीजन कोंस्टेटर मशीन भेंट* की।
39. नहरी पानी की गांव में पर्याप्त सप्लाई सुचारु रूप से हो रही है।
40. बेमौसम बारिश से होने वाले खराबे की दुबारा गिरदावरी करवाकर किसानो को मुआवजा दिलाने हेतु प्रयासरत।
41. *रजलानी से दाड़मी तक 7 किमी. डामर सड़क स्वीकृत।*
42. सर्व समाजों की श्मशान भूमि में ब्लॉक व अन्य विकास कार्य करवाए।
43. कई कटान के मार्ग खुलवाए है व निरंतर जारी.....।
………………………………………………………….
*शिवनाथनगर-*
1. 45 साल बाद मैंने ही शिवनाथनगर स्कूल को पाँचवी से आठवीं करवाई,
2. स्कूल में अब दो बड़े कमरे बनवा रहा हूँ
3. पहली बार मैंने ही शमशान भूमि की हालत सुधारी है
4. श्मशान भूमि में साफ सफ़ाई करवाकर ईंटे लगवा दी है
5. चारदीवारी निकाल दी है, इस बार पौधे भी लगा देंगे
6. मेघवाल समाज के लिए आबादी भूमि स्वीकृत करवाई
7. पेयजल हेतु ट्यूबवेल खुदाई पर पानी नहीं मिला
8. अब मीठे पानी हेतु शिवनाथनगर के लिए पेयजल की बड़ी योजना बनवा दी है जिसका काम जल्दी शुरू होगा
9. मेरे सरपंच बनने के बाद शिवनाथनगर के लोगों को नरेगा में लगातार रोजगार मिला और हाजरी के अच्छे पैसे भी आए।
10. बच्चों के लिए खेल मैदान बना रहे है, फिलहाल अस्थाई मैदान तैयार किया है
11. शिवनाथनगर से बेड़ों की ढाणी- पाड़ीवालों की ढाणी- शिवनगर मार्ग के कटान का काम जल्दी होने वाला है
12. शिवनाथ मंदिर से ग्वालों की ढाणी जाने वाले मार्ग पर पुलिया बनवा दिया
13. ओरण से नाड़सर प्याऊ तक नया कटान मार्ग घोषित करवा दिया
14. बंद पड़ी रोड़े बहुत जल्दी खुलने वाली है
15. जब जब टंकी में पानी होता है ढाणी में पानी छोड़ते है
16. राणाजी देवासी की ढाणी में तीन साल से नियमित पानी की आपूर्ति हो रही है
17. शिवनाथ मंदिर, छोड़सिंह मंदिर, आईदान जी फ़ोजी, भूरजी पटीदार की ढाणी में नई पाइप लाइन डाल दी है
18. शिवनाथनगर से जाने वाले सभी कच्चे मार्ग जल्दी ग्रेवल डालकर सही किए जाएँगे
19. शिवनाथनगर - रामनगर रोड़ के नवीनीकरण हेतु प्रयास जारी है
20. पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद गलियों में सीसी ब्लॉक लगाये जाएँगे
21. शिवनाथनगर तालाब को पक्का बनाया जाएगा।
ये सभी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ आप सभी ग्रामवासियों को समर्पित....।
मेरे मन में एक ही जिज्ञासा है कि गांव को भ्रष्टाचार मुक्त कर किसान, गरीब, युवा वर्ग के लिए हरसमय समर्पित रहना। मेरे साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले तमाम 36 कौम का आभार।
आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा के साथ आपका जनसेवक
-पारस गुर्जर (युवा सरपंच) ग्राम पंचायत रजलानी
राष्ट्रीय संयोजक (NSUI) मो. 9783345465
टिप्पणियाँ