ढालोप गांव मे रामनवमी धुमधाम से मनाई।
ढालोप गांव मे रामनवमी धुमधाम से मनाई।
ढालोप।
ढालोप गांव में प्रथम बार रामनवमी मनाई गई।
अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा वरिष्ठ नेता मोहनसिंह नाडोल ने बताया कि ढालोप मे ब्रह्माजी भगवान मंदिर चौक में महामण्डलेश्वर रामाभारतीजी महाराज प्राणी सेवा आश्रम करणवा के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर एवं अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा वरिष्ठ नेता मोहनसिंह नाडोल ने श्रीराम का पूजन आरती कर एवं विशाल रैली शोभायात्रा को झंडी दीखाकर शुभारंभ किया। ढालोप गांव के ब्रहाजी मंदिर से बस स्टैंड व गांव के बीच मे से होते हुए चौधरियो के बास होते हुए गाजेबाजे, डीजे, कार मोटरसाइकिल, ओपन जीप एवं ट्रेक्टरो मे सवार होकर सभी रामभक्त भाई बहने पुर्ण जोश के साथ गिराली, पदमपुरा, विरमपुरा माताजी एवं कोटडी गांव से होते हुए रघुनाथपीर धुणी होते हुए वापस ब्रहमाजी मंदिर प्रांगण मे महाआरती एवं प्रसाद वितरण कर जयश्रीराम जयश्रीराम के गगनभेदी नारो की गुंजायमान के साथ मोहनसिंह राजपुरोहित जोशिले उद्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह को महिपाल प्रजापत, गोविंद रावल,राहुल सैन, हीना रावल, लक्ष्मणसिंह सोलंकी, अमृतसिंह, विजयसिंह राजपुरोहित ने संबोधित किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी कार्तिकेयसिंह राजपुरोहित , मंडल महामंत्री विक्रमसिंह राजपुरोहित , खीमराज प्रजापत, जुहारसिंह, विनोदसिंह, मुकेश शर्मा, प्रेमराज, कांतिलाल माली, केशरीमल राठोड, कांतिलाल सुथार, वेलाराम प्रजापत, मातृशक्ति भंवर कंवर एवं युवा बहने हीना रावल, सोनल शर्मा, काजल, साक्षी, काजल, भावना सुथार, खुश्बु राठोड एवं युवा योद्धा महिपाल प्रजापत, शैलेश हीरागर, राहुल सैन, राजेश वोरा, सुभाष सुथार, हर्ष रावल, चिराग शर्मा, भुराराम माली, जीगर राजपुरोहित, महिपालसिंह राजपुरोहित, लच्छाराम चौधरी सुकन सुथार, उम्मेद प्रजापत तखतगढ एवं सैकडो रामभक्त माताएं बहनो ने बढचढ़कर रामनवमी कार्यक्रम मे भाग लेकर हिंदू धर्म की मिशाल पेश की।
संवाददाता ः मोहन भटनागर नाडोल
टिप्पणियाँ