युवाओं ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

 कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द करने के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।


कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट, सुरजपॉल चोराहा, लोढ़ा स्कूल से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इस मोके पर प्रदेश सचिव गणपत पटेल ने बताया कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी हुई है। वो कांग्रेस के नेताओ को टारगेट कर रही है। लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर विरोध करेगा। और केंद्र सरकार की नाकामयों को आमजन तक लेकर जाएगा।

इस मोके पर जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि अब युवा कार्यकर्ता प्रत्येक गांव ढाणी तक जाकर हकीकत जनता के सामने लाएंगे। राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस एकजूट है। और लोकतंत्र के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। इस मोके पर पंस़ सदस्य विजय जोशी, बांगड़ महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र राठाैड़, जैतारण काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्र गुर्जर, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजगर खत्री, एनएसयूअाई ईकाई अध्यक्ष राेहित मारू, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष दीपक वैष्णव, राकेश देवासी, संयुक्त सचिव याेगेश खारवाल, संजय चाैधरी, विकास राठाैड़ किशनसिंह, दिनेश पटेल व प्रकाश सहित बड़ी युवा कार्यकर्ता माैजूद थे। इस दाैरान कई छात्राएं भी माैजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीपल रोड स्थित गोपालवाड़ी मोड पर फिसलने से सदक दुर्घटना हो गई।

डायलाना खुर्द की महिलाओं ने स्कूल क्रमोन्नत को लेकर स्थानीय विधायक खुशीवर सिंह को ज्ञापन सौंपा

आज रानी पर भगत की कोठी पुणे एक्स प्रेस का ठहराव हुआ

ईमानदारी आज भी जिन्दा हैं। नाडोल।

नाड़ोल में मातारानी भटियाणी पंचम वर्षगांठ महोत्सव आज से तैयारियां जोरों पर

गहलोत सरकार का बजट

बेड़ा गांव देवासी समाज के लोग भगवान द्वारिकाधीश की परिक्रमा कर आज महाप्रसादी मे उमड़े लोग प्रसादी का आयोजन हुआ

अनैतिक देह व्यापार व मानव दुराचार मे लिप्त संगठित गिरोह का मुख्या भगवान सैनी गिरफतार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी .

2 किलो अवैध अफीम का दुध बरामद मय एक मोटर साईकिल व दो मुलजिम गिरफ्तार