देसूरी पत्रकार संघ गठित,नई कार्यकारिणी का गठन

 देसूरी पत्रकार संघ गठित,नई कार्यकारिणी का गठन


प्रमोदपाल सिंह मेघवाल अध्यक्ष,दिनेश आदिवाल उपाध्यक्ष,भारतसिंह राव सचिव व प्रहलादसिंह चारण कोषाध्यक्ष चुने



देसूरी। देसूरी क्षेत्र के पत्रकारों की बुधवार को आयोजित बैठक में देसूरी पत्रकार संघ गठित करने के साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 देसूरी नाल स्थित सिद्धि विनायक गजानन्दजी  मंदिर प्रांगण में वरिष्ठ समाजसेवी मिसरू खान पठान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवगठित देसूरी पत्रकार संघ में प्रमोदपाल सिंह मेघवाल अध्यक्ष,दिनेश आदिवाल उपाध्यक्ष,भारतसिंह राव सचिव व प्रहलादसिंह चारण कोषाध्यक्ष चुने गए। 

इसी के साथ ग्यारह पत्रकार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

बैठक में देसूरी पत्रकार संघ के नामकरण से संस्थान पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में संस्था पंजीकरण के लिए वैकल्पिक नाम भी सुझाए गए। वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रुपए रखा गया।

बैठक में देसूरी पत्रकार संघ का गठन गणपति प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ किया गया। समापन पर सभी का मुंह मीठा करवाकर नई कार्यकारिणी को बधाई दी गईं।

नई कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह संगठन क्षेत्र के पत्रकारों के हितों की रक्षा,सुरक्षा,भूमि आवंटन व सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्य करेगी। यह संगठन क्षेत्र के सभी पत्रकारों को जोड़ने का कार्य करेगा।

 बैठक में प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,दिनेश आदिवाल,रमजान खान,भारतसिंह राव,प्रहलादसिंह चारण,हिंगलाजदान चारण,जयसिंह राठौड़,अशोक कुमावत,दिलदार भाटी,ढलाराम सरगरा,भवानीसिंह राठौड़ इत्यादि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीपल रोड स्थित गोपालवाड़ी मोड पर फिसलने से सदक दुर्घटना हो गई।

डायलाना खुर्द की महिलाओं ने स्कूल क्रमोन्नत को लेकर स्थानीय विधायक खुशीवर सिंह को ज्ञापन सौंपा

आज रानी पर भगत की कोठी पुणे एक्स प्रेस का ठहराव हुआ

ईमानदारी आज भी जिन्दा हैं। नाडोल।

नाड़ोल में मातारानी भटियाणी पंचम वर्षगांठ महोत्सव आज से तैयारियां जोरों पर

गहलोत सरकार का बजट

बेड़ा गांव देवासी समाज के लोग भगवान द्वारिकाधीश की परिक्रमा कर आज महाप्रसादी मे उमड़े लोग प्रसादी का आयोजन हुआ

अनैतिक देह व्यापार व मानव दुराचार मे लिप्त संगठित गिरोह का मुख्या भगवान सैनी गिरफतार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी .

2 किलो अवैध अफीम का दुध बरामद मय एक मोटर साईकिल व दो मुलजिम गिरफ्तार