10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 11 फरवरी में

 10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 11 फरवरी में बीजोवा में


पाली, 07 फरवरी। राज्य सरकार की विशिष्ट संगठन योजना के तहत आयुर्वेद विभाग की ओर से राजकीय बालिका विद्यालय बीजोवा में 10 दिवसीय निशुल्क अंतरंग अर्श भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर 11 फरवरी से प्रारंभ होगा।
 डॉ राजकमल पारीक ने बताया कि शिविर में ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन 11 से 14 फरवरी तक सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक रहेगा। पारीक ने बताया कि 10 दिन में  रोगियों को आउटडोर चिकित्सा एवं परामर्श की निशुल्क व्यवस्था भी रहेगी। इसमें सभी नई -पुरानी बीमारियों का इलाज  व परामर्श तथा पंचकर्म विधि से वात रोगों का इलाज भी किया जाएगा। डॉ विजय पाल सिंह राणावत आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर के प्रभारी रहेंगे। साथ हीआयोजक मे आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक जोधपुर संभाग के डॉ मनोहर सिंह राठौड़ एवं उपनिदेशक पाली डॉ योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिविर का संचालन होगा। अधिक जानकारी के लिए बीजोवा शिविर प्रभारी चिकित्सक डॉ राणावत से (91167-52416) से संपर्क किया जा सकता है।
-----
आईटीआई पाली में केम्पस साक्षात्कार 9 एवं 10 को

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीपल रोड स्थित गोपालवाड़ी मोड पर फिसलने से सदक दुर्घटना हो गई।

डायलाना खुर्द की महिलाओं ने स्कूल क्रमोन्नत को लेकर स्थानीय विधायक खुशीवर सिंह को ज्ञापन सौंपा

नाड़ोल में मातारानी भटियाणी पंचम वर्षगांठ महोत्सव आज से तैयारियां जोरों पर

गहलोत सरकार का बजट

आज रानी पर भगत की कोठी पुणे एक्स प्रेस का ठहराव हुआ

ईमानदारी आज भी जिन्दा हैं। नाडोल।

2 किलो अवैध अफीम का दुध बरामद मय एक मोटर साईकिल व दो मुलजिम गिरफ्तार

बेड़ा गांव देवासी समाज के लोग भगवान द्वारिकाधीश की परिक्रमा कर आज महाप्रसादी मे उमड़े लोग प्रसादी का आयोजन हुआ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी .

अनैतिक देह व्यापार व मानव दुराचार मे लिप्त संगठित गिरोह का मुख्या भगवान सैनी गिरफतार