रानी उपखंड क्षेत्र के वरकाना ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरकाना मे वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह 2023 का आयोजन मुख्य अतिथि जब्बर सिंह पूर्व रेंजर , विशिष्ट अतिथि केसर सिंह राजपुरोहित , बालू सिंह जी आर आई एवं प्रधानाचार्य सोहन सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया जिसमें वर्ष पर्यंत विभिन्न प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम मेंं प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई साथ ही भामाशाह एवं अतिथियों का भी बहूमान किया गया। आज के इस कार्यक्रम पर सभी के लिए मिष्ठान्न वितरण केसर सिंह राजपुरोहित की तरफ से किया गया अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक भंवर सिंह राजपुरोहित एवं वरिष्ठ अध्यापक भरत बागरेचा बिजोवा द्वारा किया गया।
नीपल रोड स्थित गोपालवाड़ी मोड पर फिसलने से सदक दुर्घटना हो गई।
नीपल रोड स्थित गोपालवाडी मोड पर मोटरसाइकिल फिसलने से सडक दुर्घटना हो गई। एंबुलेंस चालक नरसिंह राव ने बताया कि दुपहिया वाहन सवार करणाराम व फुआराम निवासी नयागुडा जो निपल से नाडोल की तरफ आ रहे थे। जहां मोटरसाइकिल का संतुलन बिगडने से सडक दुर्घटना हो गई। एंबुलेंस द्वारा घायलों को नाडोल सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर गजेंद्र भाटी व सत्यप्रतापसिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद पाली बांगड अस्पताल में रैफर किया। नाडोल निवासी भामाशाह ग्यावत परिवार के एम.आर. सूर्या फाउंडेशन पुणे द्वारा नाडोल मे लोकार्पित एंबुलेंस निःशुल्क सेवाएं दे रही है तथा मानवसेवा का फर्ज निभा रही है। नाडोल से दस किलोमीटर तक के क्षेत्र में कहीं भी सडक दुर्घटना व डिलिवरी हो तो एम.आर. सूर्या फाउंडेशन की एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहती है और एंबुलेंस लेकर नरसिंह राव तुरंत पहुंच जाते हैं तथा मरीजों की हरसंभव मदद करते हैं। आज दुर्घटना और मरीजों की मदद के लिए एम.आर. सूर्या फाउंडेशन की एंबुलेंस हमेशा तैयार रहती है।

टिप्पणियाँ