सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित फ्लैगशिप योजनाओं के कैलेंडर का जिला कलेक्टर ने किया विमोचन


 शिक्षा विभाग द्वारा पाली जिले में 2 लाख 77 हजार स्कूली बच्चों को होंगे वितरित


पाली| सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर की ओर से प्रकाशित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी अंकित वार्षिक कैलेंडर प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूली बच्चों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। पाली जिले में कुल 2 लाख 77 हजार कैलेंडर वितरित किए जाएंगे।

 शुक्रवार शाम को जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने कैलेंडर का विमोचन किया। श्री मेहता ने कहा कि यह कैलेंडर स्कूली बच्चों के साथ साथ परिवार के हर सदस्य के लिए बहुउपयोगी रहेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कैलेंडर का समुचित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैलेंडर का वितरण सोमवार से स्कूल स्तर पर शुरू किया जाएगा।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री राहुल राजपुरोहित,जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री रविंद्र वैष्णव, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक श्री सोहन भाटी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री विनय सोमपुरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार जांगिड़ व श्री रामलाल कुमावत उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीपल रोड स्थित गोपालवाड़ी मोड पर फिसलने से सदक दुर्घटना हो गई।

डायलाना खुर्द की महिलाओं ने स्कूल क्रमोन्नत को लेकर स्थानीय विधायक खुशीवर सिंह को ज्ञापन सौंपा

नाड़ोल में मातारानी भटियाणी पंचम वर्षगांठ महोत्सव आज से तैयारियां जोरों पर

गहलोत सरकार का बजट

आज रानी पर भगत की कोठी पुणे एक्स प्रेस का ठहराव हुआ

ईमानदारी आज भी जिन्दा हैं। नाडोल।

2 किलो अवैध अफीम का दुध बरामद मय एक मोटर साईकिल व दो मुलजिम गिरफ्तार

बेड़ा गांव देवासी समाज के लोग भगवान द्वारिकाधीश की परिक्रमा कर आज महाप्रसादी मे उमड़े लोग प्रसादी का आयोजन हुआ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त केलिए बाली क्षेत्र नाना, बेडा, से सैकड़ों कार्यकर्ता बधाई दी .

अनैतिक देह व्यापार व मानव दुराचार मे लिप्त संगठित गिरोह का मुख्या भगवान सैनी गिरफतार