श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली का कार्यकर्ता स्नेह मिलन सम्पन्न
100 गांवों के 300 सदस्य बंधुओं ने लिया भाग
बाली
श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली का कार्यकर्ता स्नेह मिलन माताजी ओरण प्रांगण खिंवाड़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया की कार्यक्रम में 100 गांवों के 300 सदस्य बंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम महामंडलेश्वर संतोषदास महाराज लाहरा भाखर की निश्रा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथि केवलचंद मंडोत, चुन्नीलाल चौधरी, जालमसिंह राजपुरोहित, इंदरसिंह राजपुरोहित, वनाराम जणवा, संयोजक छेत्रपाल सिंह राजपुरोहित, सरपंच श्रीपाल वैष्णव, दिलीप सोनी, अर्जुन सिंह ने माता दी प्रतिमा को दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में नरेंद्र परमार ने माता दी मंडल के 12 वे स्नेह मिलन में मंडल के कार्यों से अवगत कराते हुए। संघ के वरिष्ठ प्रचारक हस्तीमल के लिए दो मिनिट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पर्यावरण निमित वृक्षारोपण कर एक पेड़ राष्ट्र के नाम पर्यावरण गतिविधि का शुभारंभ किया। जिसके संयोजक रंजित लुहार ने आगाज किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खिवाड़ा के विजय सोनी, राजू सोनी, किशोर मालवीय, सोहन गर्ग, नेमीचंद सुथार का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में नेतीराम चौधरी, लालाराम प्रजापत, प्रवीण वैष्णव, सतीश सोनी, नरपत सिंह, सुरेश रावल, धीरज चारण, नीरज गर्ग, निर्मल आचार्य, बहादुर सिंह, दलपत सिंह, गोविंद सुथार, मोतीसिंह राव, रामसिंह राजपुरोहित, शैतान पूरी दुर्गेश चौधरी, छगन प्रजापत, अमित देवगन, महेंद्र जणवा, चम्पक मालवीय, गिरिराज सिंह, भलाराम देवासी, दीपक रावल, खीमसिंह देवड़ा, प्रकाश त्रिवेदी, चेतरपाल गर्ग, मानक, पुखराज वैष्णव उपस्थित रहे।
फोटो केप्शन
श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली का कार्यकर्ता स्नेह मिलन को सम्बोधित करते संयोजक नरेंद्र परमार।
टिप्पणियाँ