संदेश

नारलाई में छात्रों को किया ऊनी स्वेटर वितरण

चित्र
 नारलाई में छात्रों को किया ऊनी स्वेटर वितरण  राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरो काकर नारलाई में सूर्यवीर सिंह  जोधपुर, रावला परिवार नारलाई  द्वारा स्थानीय विद्यालय में समस्त आर्थिक कमजोर छात्रों को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी स्वेटर का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था प्रधान किशोर सोलंकी ने रावला परिवार का हार्दिक स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया एवं सामाजिक सरोकारों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने समस्त छात्रों को साफ सफाई का महत्व बताया, साथ ही स्वीटर वितरण उपरांत रावला नारलाई द्वारा भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कराहट आई , इस अवसर पर संस्था प्रधान किशोर सोलंकी, अध्यापक चेतना भाटी,  कुककम हेल्पर कन्या देवासी  तथा रावला परिवार नारलाई की ओर से अजयपाल सिंह, उगमसिंह, भूपेन्द्र सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दवाइयों की आड में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी,

 पाली - ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP डॉ. गगनदीप सिंगला के निर्देशन में हुई कार्रवाई, अमृतसर से गुजरात जा रही पंजाब निर्मित अवैध शराब पर की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेलर को किया जब्त, दवाइयों की आड में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, अवैध शराब की अनुमानित लागत 70-80 लाख के करीब, ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी विक्रम सांदू सहित टीम ने की कार्रवाई, पूर्व में भी टीपी नगर पुलिस ने की थी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां ।

नवीन ट्रॉमा यूनिट निर्माण का हुआ शिलान्यास

चित्र
 नवीन ट्रॉमा यूनिट निर्माण का हुआ शिलान्यास  सरकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचे : प्रभारी मंत्री जूली अब्दुल समद राही सोजत। सरकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचे इसके लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्प है उक्त उद्गार राजकीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय सोजत में  नवीन ट्रॉमा यूनिट निर्माण का  शिलान्यास करते हुए पाली जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने व्यक्त किए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाएं से आम आदमी लाभान्वित हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्य सचिव वह मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य ने कहा कि अस्पताल हमें जीवन देता हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है इसके रूप में ही हमें काम करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।  चिकित्सालय के प्रभारी डॉ राजेश गुप्ता ने  राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत ट्रॉमा यूनिट ,लैबोरेट्री एवं लेबर रूम एक्सटेंशन के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी। मंचासीन मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली अध्यक्ष मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य विशिष्ट अतिथि ...
चित्र
 रानी उपखंड क्षेत्र के वरकाना ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरकाना मे वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह 2023 का आयोजन मुख्य अतिथि जब्बर सिंह  पूर्व रेंजर , विशिष्ट अतिथि केसर सिंह  राजपुरोहित , बालू सिंह जी आर आई  एवं प्रधानाचार्य सोहन सिंह  राजपुरोहित की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया जिसमें वर्ष पर्यंत विभिन्न प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम मेंं प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई साथ ही  भामाशाह एवं अतिथियों का भी बहूमान किया गया।  आज के इस कार्यक्रम पर सभी के लिए मिष्ठान्न वितरण केसर सिंह राजपुरोहित की तरफ से किया गया अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी  को धन्यवाद अर्पित किया। मंच  संचालन वरिष्ठ अध्यापक भंवर सिंह राजपुरोहित एवं वरिष्ठ अध्यापक भरत बागरेचा बिजोवा द्वारा किया गया।

विकास कार्यो का विधायक जोजावर ने किया शिलान्यास

चित्र
 विकास कार्यो का विधायक जोजावर ने किया शिलान्यास आज मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत केरली में विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने खेल मैदान व केरली से टोकरला तक का डामरीकरण सड़क का शिलान्यास किया । तथा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो को लेकर जनता से रूबरू हुए।इस विधायक जोजावर का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया। इस मौके  विधायक खुशवीरसिंह जोजावर , रानी प्रधान श्याम कुँवर, प्रधान प्रतिनिधि गिरधारी सिंह मेड़तिया। सरपंच भंवरी चौहान सहित सैकड़ो की तादात में जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

बाली में सुबह बिजली कटौती की समस्या को लेकर क्रांति मंच के तत्वाधान में नागरिकों ने सोपा ज्ञापन

चित्र
 बाली में सुबह बिजली कटौती की समस्या को लेकर क्रांति मंच के तत्वाधान में नागरिकों ने सोपा ज्ञापन  बाली बाली में सुबह बिजली कटौती की समस्या को लेकर नागरिकों ने क्रांति मंच के संयोजक प्रवीण प्रजापति के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में बताया कि बाली में पिछले कई दिनों से सुबह 6:30 बजे बिजली काटी जाती है और 6.30 बजे घरों में अंधेरा रहता है। जिसके कारण लोगों को सर्दी में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह नगर के सभी बच्चे स्कूल जाने के लिए जल्दी उठते है, जिनको तैयार होने में, महिलाओं को सुबह बच्चों के नाश्ता बनाने, टिफिन बनाने में, बिजली नहीं होने से सर्दी में पानी गरम करने के लिए हीटर, गीजर भी नहीं चला पाते हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सुबह 5 बजे सफाई के लिए उठते है अंधेरा होने से कई वार्डो में सफाई सही तरीके से नही होती। ऐसी कई तरह की समस्या लोगों को उठानी पड़ रही है।  ज्ञापन में कहा गया कि यदि कटौती करनी है तो सुबह 8 से 9 बजे तक की जाए। ताकि सुबह की दिन चर्या पर कोई प्रभाव नही पड़े।  ज्ञापन देते समय संयोजक प्...
चित्र
  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित फ्लैगशिप योजनाओं के कैलेंडर का जिला कलेक्टर ने किया विमोचन  शिक्षा विभाग द्वारा पाली जिले में 2 लाख 77 हजार स्कूली बच्चों को होंगे वितरित पाली| सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर की ओर से प्रकाशित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी अंकित वार्षिक कैलेंडर प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूली बच्चों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। पाली जिले में कुल 2 लाख 77 हजार कैलेंडर वितरित किए जाएंगे।  शुक्रवार शाम को जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने कैलेंडर का विमोचन किया। श्री मेहता ने कहा कि यह कैलेंडर स्कूली बच्चों के साथ साथ परिवार के हर सदस्य के लिए बहुउपयोगी रहेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कैलेंडर का समुचित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैलेंडर का वितरण सोमवार से स्कूल स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री राहुल राजपुरोहित,जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री रविंद्र वैष्णव, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक श्री सोहन भाटी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री विनय सोमपुरा, अतिरिक...